HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : एसएसपी भट्ट ने फिर किए इन दरोगों के तबादले,...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : एसएसपी भट्ट ने फिर किए इन दरोगों के तबादले, देखें सूची

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट ने आज पुन: सात दरोगाओं के तबादले करके उन्हें नवीन तैनाती स्थल जाने के आदेश जारी कर दिये हैं। ज्ञात रहे कि इससे पूर्व भी उप निरीक्षकों के तबादले किये जा चुके हैं।

आदेश के अनुसार आधे दर्जन से अधिक उप निरीक्षक व वरिष्ठ उप निरीक्षकों के तबादले किये गये हैं। जिनके स्थानान्तरण हुए हैं, उनमें यह दरोगा शामिल हैं —

⏩ उप निरीक्षक जगवीर सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना मल्लीताल से प्रभारी चौकी हंसपुरखत्ता बनाये गये।

⏩ उप निरीक्षक दीपक कुमार बिष्ट थाना लालकुआं से चौकी बेलपड़ाव से निरस्त कर वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना मल्लीताल नियुक्त किये गये हैं।

⏩ महिला उप निरीक्षक बबीता थाना तल्लीताल से थाना काठगोदाम भेजी गई हैं।

⏩ महिला उप निरीक्षक लता खत्री थाना काठगोदाम से थाना तल्लीताल नियुक्त की गई हैं।

⏩ उप निरीक्षक राजेश कुमार जोशी थाना चोरगलिया से चौकी पीरुमदारा भेज गये हैं।

⏩ उप निरीक्षक दिलीप कुमार को थाना लालकुआं से प्रभारी चौकी खैरना बनाया गया है।

⏩ उप निरीक्षक गुलाब सिंह प्रभारी चौकी खैरना से थाना लालकुआं नियुक्त हुए हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments