HomeBreaking Newsनैनीपुल : बाजार आए ग्रामीण पर बंदरों का हमला, काट कर किया...

नैनीपुल : बाजार आए ग्रामीण पर बंदरों का हमला, काट कर किया जख्मी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

उत्तराखंड के तमाम पर्वतीय क्षेत्रों में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। शहर व गांव हर जगह बंदरों के झुंड उत्पात मचा रहे हैं। आज शनिवार को नैनीपुल बाजार आए एक ग्रामीण पर बंदर झपट पड़े और उन्हें काट लिया। जिसके बाद उन्हें निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र में जाकर उपचार कराना पड़ा।

सीएनई संवाददाता के अनुसार नैनीपुल क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदर आए दिन राह चलते लोगों पर झपट जाते हैं। खास तौर पर स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और महिलाओं पर यह कई बार झपट चुके हैं। वहीं दुकानों व घरों से रखा सामान भी उठा लेते हैं, जिससे नागरिक खासे परेशान हैं।

जानकारी के अनुसार आज चोपड़ा निवासी दिनेश चंद्र पुत्र अंबादत्त किसी कार्य विशेष से नैनीपुल बाजार आए हुए थे। तभी बंदरों ने उन पर अकारण हमला कर दिया। फिर एक बंदर ने उन्हें काट लिया, जिससे वह जख्मी हो गए। लोगों द्वारा शोर मचाने पर बंदर वहां से भाग गये। जिसके बाद दिनेश चंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी गए, जहां उन्हें रैबीज का टीका लगवाना पड़ा।

इधर स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार वन विभाग को शिकायत करने के बावजूद बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन व वन विभाग से त्वरित कार्रवाई करते हुए बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments