HomeUttarakhandAlmoraAlmora/Bageshwar: मौसम ने करवट ली, अंधड़—बारिश

Almora/Bageshwar: मौसम ने करवट ली, अंधड़—बारिश

—सोमेश्वर कौसानी क्षेत्र में लाइन में पेड़ गिरने से विद्युतापूर्ति बाधित
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर
कई दिनों से लगातार उमस भरी गर्मी के चलते शुक्रवार शाम मौसम ने करवट बदली और अल्मोड़ा व बागेश्वर जिलों में शाम तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन कई जगह अंधड़ से पेड़ गिरे। सोमेश्वर व कौसानी क्षेत्र में विद्युता​पूर्ति बाधित हो गई है।

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा: दिनभर चटक धूप और उमस रही, लेकिन शाम मौसम का रूख बदला और आसमान में बादल घिर आए। इसके बाद कुछ देर अंधड़ चला। तत्पश्चात एक बारगी बारिश हुई। जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली। कई जगह पेड़ गिरने की सूचनाएं हैं।
बागेश्वर: शुक्रवार सांय तेज आंधी तूफान के चलते समूची कत्यूर घाटी में विधुत आपूर्ति ठप हो गयी है। जिससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के अवर अभियंता आर एस बोरा ने बताया कि देर सांय तेज हवाओं के साथ चली अंधड़ के कारण सोमेश्वर व कौसानी के बीच 33 हजार केवी लाइन में पेड़ गिरने से विद्युत लाइन में फाल्ट आ जाने से क्षेत्र की विघुत आपूर्ति बाधित हो गयी है। जिसे ठीक करने का कार्य चल रहा है। देर रात्रि तक विद्युतापूर्ति सुचारू हो पाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments