HomeUttarakhandAlmoraBageshwar News: वनाग्नि नियंत्रण के लिए 14.95 लाख दिए

Bageshwar News: वनाग्नि नियंत्रण के लिए 14.95 लाख दिए

—डीएम ने आपदा मोचन निधि से दी धनराशि
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिले में लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं पर नियंत्रण रखने के लिए डीएम ने आपदा मोचन निधि से वन विभाग को 14.95 लाख की धनराशि स्वीकृत की हैं। इस राशि जनजागरूकता अभियान के अलावा उपकरण की खरीदारी में खर्च होगा। स्वीकृत धनराशि में खर्च होगी। विभाग को उपयोगिता प्रमाण पत्र भी आपदा विभाग को सौंपना होगा।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

मालूम हो कि गत दिनों प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी ने जिलाधिकारी वनाग्नि रोकने के लिए धनराशि की मांग की थी। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को वन विभाग को 14 लाख, 95 हजार की धनराशि स्वीकृत की है। इस राशि में से 1.40 लाख से जनजागरूकता, 2.50 लाख रिपीटर वायरलैस हेतु तथा 55 हजार फायर ब्लौवर क्रय होगा। स्वीकृति धनराशि का उपयोग उसी मद में किया जाए जिस प्रयोजन हेतु धनराशि स्वीकृत की जा रही है। स्वीकृत धनराशि का उपयोग किसी अन्य कार्य में किये जाने पर प्रभागीय वनाधिकारी पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे। क्रय किए गए उपकरणों, सामग्री की सूची सत्यापित कर अनिवार्य रूप से आपदा प्रबंधन कार्यालय को उपलब्ध करायी जाएगी। साथ ही उपयोगिता प्रमाण पत्र भी आपदा प्रबंधन कार्यालय को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments