HomeUncategorizedAlmora News: अग्नि पीड़ित परिवार की मदद को रेडक्रास ने बढ़ाया हाथ

Almora News: अग्नि पीड़ित परिवार की मदद को रेडक्रास ने बढ़ाया हाथ

—टीम ने घर जाकर खाद्यान्न व अन्य जरूरी सामग्री सौंपी
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
पिछले दिनों अग्निकांड से प्रभावित नगर के एक परिवार की मदद को रेडक्रास सोसायटी अल्मोड़ा ने हाथ बढ़ाया है। सोसायटी की टीम आज प्रभावित परिवार के पास गई और 10 दिनों के भोजन के लिए खाद्यान्न व अन्य जरूरी सामग्री प्रदान की।

ADVERTISEMENTSAd

गौरतलब है कि नगर में सिद्धनौला के पास स्थित हेम थापा का मकान गत 26 अप्रैल, 2022 को आग में स्वाहा हो गया। जिसमें उन्हें भारी नुकसान पहुंचा है। आग से मकान व घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया था। जिससे यह परिवार प्रभावित चल रहा है। परिवार के संकट को देखते हुए रेडक्रास समिति की टीम ने मौका मुआयना किया। इसके बाद आज समिति की टीम ने इस परिवार के लिए 10 दिनों के खाने की व्यवस्था के लिए खाद्यान्न उपलब्ध कराया। इसके अलावा बर्तन व तीन कंबल व किट उपलब्ध कराकर मदद की है। इस टीम में समिति के मनोज सनवाल, डा. जेसी दुर्गापाल, आशीष वर्मा, दीप जोशी, हेमलता भट्ट, जंग बहादुर थापा आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments