HomeBreaking Newsआशिक ने दुल्हन को शादी के मंडप पर मारी गोली ! बिटिया...

आशिक ने दुल्हन को शादी के मंडप पर मारी गोली ! बिटिया ने पिता की गोद में तोड़ा दम

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर

मौत से कुछ देर पूर्व ही जयमाल में ली गई तस्वीर

यहां एक ​आशिक ने विवाह मंडप पर दुल्हन की गोली मार हत्या कर दी। घटना के बाद से परिवार की शादी की खुशियां मातम में बदल गई है। लहूलुहान हालत में दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अपने पिता की गोद में दुल्हन ने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक सहित उसके 04 साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिय है। फिलहाल सभी फरार हैं और पुलिस टीम उनकी धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

यह सनसनीखेज वारदात उत्तर प्रदेश के मथुरा से सामने आई है। बताया गया है कि नौहझील के मुबारिकपुर गांव में खूबीराम प्रजापति की बेटी काजल की गत दिवस गुरुवार को शादी थी। बिटिया की बारात बारात नोएडा से आई थी। रात करीब एक बजे वरमाला की रस्म हुई और काजल ने दूल्हे को वरमाला पहनाई। विवाह समारोह में हंसी—खुशी का माहौल था। इस बीच दुल्हन को उसकी बहन और सहेलियां कमरे में ले गईं।

तभी इस बीच उसका एक पुराना प्रेमी अनीश कुछ दोस्तों संग वहां आ पहुंचा। आरोप है कि पहले उसने बारातियों को धमकाया, फिर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसी बीच अनीश दुल्हन के कमरे में जा पहुंचा और उसने बड़े ही नजदीक से उसको गोली मार दी और भाग खड़ा हुआ। गोली काजल की आंख में लगी थी। जब तक लोग दौड़कर कमरे में पहुंचे तब तक दुल्हन खून से लथपथ पड़ी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में पिता की गोद में ही दुल्हन ने दम तोड़ दिया।

इधर दुल्हन के पिता खूबीराम ने बताया कि अनीश काजल को काफी समय से तंग कर रहा था, वह उनकी बिटिया से एकतरफा प्यार करता था। जबकि काजल को वह कतई पसंद नहीं था। इस युवक की हरकत से परेशान होकर उन्होंने चार माह पूर्व बीएसई की छात्रा काजल को पलवल में उसकी बुआ के घर भेज दिया था। शादी तय होने पर चार रोज पहे ही वह मथुरा पिता के घर आई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुल्हन की हत्या से पूर्व युवक ने दूल्हे मुन्नालाल को भी जान से मारने की धमकी दी थी। उसने कहा था कि यदि वह शादी छोड़कर नहीं गया तो भयानक परिणाम होंगे, लेकिन तब बारातियों ने उसे वहां से खदेड़ दिया था।

दूल्हे सहित चार के खिलाफ मुकदमा

इधर पुलिस ने मृतका के पिता खूबीराम की तहरीर के आधार पर हत्या के मुख्य आरोपी अनीश पुत्र हरलाल के अलावा उसके साथी कपिल पुत्र हरलाल, संजू पुत्र सुरेश और पंकू पुत्र रमेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी फरार चल रहे हैं। बताया गया है कि मृतका काजल 05 भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता नोएडा में रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। लोगों ने बताया कि हत्यारे अनीश का घर काजल के घर के पास ही है। उसने काजल को शादी का प्रस्ताव दिया था, जिसे उसने ठुकरा दिया था। तब से ही वह एकतरफा प्यार में पगलाया हुआ था।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments