HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : मां के साथ मार्निंग वाक पर निकला बेटा लापता, लोगों...

हल्द्वानी : मां के साथ मार्निंग वाक पर निकला बेटा लापता, लोगों ने चौराहे पर लगाया जाम

Haldwani News : यहां बीते रविवार से लापता किशोर का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है, पुलिस किशोर की तलाश में जुटी हुई है। आज बुधवार को फिर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस भी सक्रिय हो गई। जिसके बाद जाम लगाने पहुंचे लोगों को समझाने की कोशिश की गई। बामुश्किल उन्हें सड़क से हटाया जा सका। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस कुछ नहीं कर सकी। बच्चे की सकुशल बरामदगी को टीमों की संख्या बढ़ानी चाहिए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

आपको बता दें कि, प्रेमपुर लोश्ज्ञानी निवासी संजय कुमार का 14 वर्षीय पुत्र सुजल कुमार अपनी मां गीता देवी के साथ 24 अप्रैल की सुबह मार्निंग वाक गया था। सुजल नवीं कक्षा का छात्र है। वाक के बीच वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जिसके बाद मुखानी पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मगर कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस के रवैये से नाराज लोग मंगलवार को चौराहे पर धरने पर बैठ गए।

सड़क जाम होने पर सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने मौके पर पहुंच लोगों को शांत कराया। वहीं, बुधवार सुबह लोगों का गुस्सा फिर फूट पड़ गया। स्थानीय लोग दोबारा प्रेमपुर लोश्ज्ञानी चौराहे पर पहुंच गए। इस बीच एसपी हरबंस सिंह और सीओ बीएस धौनी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद लोगों को शांत कराया गया। इसके बाद अफसरों ने कमरे में सुजल के स्वजनों से वार्ता कर कहा कि अलग-अलग टीमें बच्चे की तलाश में जुटी है। जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

हल्द्वानी : महिला की हत्या, जंगल से बरामद हुआ शव

हल्द्वानी में इन जगहों पर तत्काल प्रभाव से धारा 144 लागू

उत्तराखंड ब्रेकिंग : पेड़ में लटकी मिली महिला की लाश, पीठ पर था मृत मासूम

उत्तराखंड : Just Dial से चलता था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया भंडाफोड़ – चार लड़कियों समेत तीन युवक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments