HomeUttarakhandAlmoraपढ़ायें या पानी की करें व्यवस्था! ​सालों से पेयजल किल्लत झेल रहा...

पढ़ायें या पानी की करें व्यवस्था! ​सालों से पेयजल किल्लत झेल रहा यह प्राथमिक विद्यालय

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

स्थापना के 17 साल बाद भी ग्रामीण क्षेत्र के इस प्राथमिक विद्यालय में आज तक पेयजल व्यवस्था सुचारू नहीं हो सकी है। ​आलम यह है कि यहां कार्यरत शिक्षकों पर शिक्षण कार्य के अलावा पानी की व्यवस्था करने में भी जुटे रहना पड़ता है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उल्लेखनीय है कि विकासखंड भैंसियाछाना के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रुपीकूडा की स्थापना साल 2005 में हुई थी। ​स्कूल का संचालन शुरू हुआ, बच्चों ने भी एडमिशन लिए, शिक्षकों की भी नियुक्ति हुई, लेकिन पानी की व्यवस्था यहां आज तक नहीं हो पाई। इधर विद्यालय प्रबंधन समिति, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रुपीकूडा, विकास खण्ड भैंसियाछाना की अध्यक्ष दया जोशी ने बताया कि पानी के अभाव में विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों को शौचालय जाने में भी कठिनाई होती है।

वहीं मध्याहन भोजन व्यवस्था में भी पानी की काफी समस्या रहती है। विद्यालय में मध्याह्न भोजन के लिए पानी की व्यवस्था हेतु विद्यालय से लगभग 300 मीटर दूर से पानी का ढुलान भोजन माता तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के द्वारा किया जाता है। कभी-कभी पानी का ढुलान आधा किलोमीटर दूर से भी करना पड़ता है, जिससे पानी ढुलान करने वालो के साथ हादसा होने का खतरा भी बना रहता है।

उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी अल्मोड़ा को भी एक ज्ञापन दिया है। जिसमें कहा गया है कि विद्यालय में कार्यरत शिक्षक व बच्चे पानी के अभाव को झेलने को विवश हैं। अतएव विद्यालय में पानी की व्यवस्था करने के लिए उचित कार्यवाही की जाये। चूंकि यह मामला यहां अध्यनरत बच्चों के हित से भी जुड़ा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments