HomeUncategorizedAccident - बागेश्वर ब्रेकिंग: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी आल्टो

Accident – बागेश्वर ब्रेकिंग: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी आल्टो

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

तहसील से लोहारचौरा की ओर जा रही एक अल्टो कार ककड़धार के समीप 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना में पोस्टमैन और चालक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को छुट्टी दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार बीते दिवस सोमवार की देर शाम गरुड़ से एक आल्टो कार यूके 06 एओ-4293 लोहारचौरा की ओर जा रही थी। अचानक चालक ने कार से संतुलन खो दिया और वाहन अनियंत्रित होकर ककड़धार के पास गहरी खाई में गिर गई। जिससे कार चालक हीरा सिंह पटवाल पुत्र किशन सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी लोहारचौरा व पोस्टमैन हयात सिंह पुत्र दान सिंह निवासी सिलड़ी घायल हो गए।

सूचना मिलते ही बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को छुट्टी दे दी गई है। इधर, थानाध्यक्ष केएस बिष्ट ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। घायलों की स्थिति ठीक है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments