HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग, हृदयविदारक : प्रेमी युगल ने एक साथ जहर खा दे...

हल्द्वानी ब्रेकिंग, हृदयविदारक : प्रेमी युगल ने एक साथ जहर खा दे दी जान

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां हुए हुई एक हृदयविदारक घटना में शादी के लिए परिवारों की रजामंदी नहीं मिल पाने पर प्रेमी—प्रेमिका ने एक साथ जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। घटना के बाद से हर कोई स्तब्ध है।

दरअसल, गत दिवस शनिवार शाम को हैड़ाखान में एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। चूंकी यह क्षेत्र राजस्व व रेगुलर पुलिस दोनों के क्षेत्र में पड़ता है अतएव काठगोदाम थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि सिवाड़ गांव, हैड़ाखान निवासी राम सिंह पुत्र गणेश सिंह का अपने ही गांव में ही रहने वाली अनीता 18 साल पुत्री लक्ष्मण के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन उनके इस रिश्ते से उनके परिजन काफी नाराज थे। इस प्रेमी युगल ने अपने परिवार जनों को मनाने की काफी कोशिशें की, लेकिन वह कतई उनके विवाह के लिए तैयार नहीं थे। परिवार जनों की रजामंदी नहीं मिल पाने से इस प्रेमी युगल ने बीती देर शाम जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments