HomeAccidentउत्तराखंड ब्रेकिंग : हाईवे पर पलटी श्रद्धालुओं की बस, 02 की मौत,...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : हाईवे पर पलटी श्रद्धालुओं की बस, 02 की मौत, दर्जन भर घायल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

हरिद्वार से मथुरा जा रही गुजरात के श्रद्धालुओं की बस मंगलौर कोतवाली के पास हाईवे पर ​अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात श्रद्धालु बस में सवार होकर हरिद्वार गंगा स्नान के बाद मथुरा को रवाना हुए। जैसे ही यह बस मंगलौर कोतवाली के पास बाइपास पर स्थित पुल से नीचे उतरी, तभी असंतुलित होकर पलट गई। इस बीच एक बाइक सवार भी बस की चपेट में आ गया।

इस बीच आस—पास मौजूद लोग मदद को पहुंचे, जिन्होंने आनन—फानन में सभी घायलकों को निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया। वहीं, बस की चपेट में आए बाइक सवार को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में एक महिला श्रद्धालु की जान भी चली गई। पुलिस ने बताया कि मौके पर सभी यात्रियों को रात ही बस से बाहर निकाला गया और 108 की मदद से रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। हायर सेंटर रेफर किए गए बाइक सवार ने भी दम तोड़ दिया। मृतक बाइक सवार युवक की पहचान अर्जुन (26 साल) निवासी मुंडलाना गांव के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में 12 श्रद्धालु घायल हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ है। बताया गया है गुजरात के अमरोली शहर से कुल 60 श्रद्धालु गुरुवार को इस बस में सवार होकर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments