HomeBreaking Newsउत्तराखंड : महिला का पंखे से लटका मिला शव, दो साल पहले...

उत्तराखंड : महिला का पंखे से लटका मिला शव, दो साल पहले ही हुआ था प्रेम विवाह

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रामनगर

रामनगर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसका शव घर पर ही पंखे से लटका मिला। मृतका का दो वर्ष पूर्व ही प्रेम विवाह हुआ था।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

मिली जानकारी के अनुसार रामनगर के चिलकिया निवासी यशवीर सिंह की 21 वर्षीय पत्नी प्रिंसी यादव की लाश घर के भीतर ही पंखे से लटकी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौक पर पहुंची और शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी के अनुसार हालांकि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतका की यशवीर सिंह से दो साल पहले लव मैरेज हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि उसके मायके पक्ष के लोगों का बिटिया के ससुराल में आना—जाना और बातचीत नहीं थी। फिलहाल पुलिस ससुराल पक्ष से गहन पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments