HomeCrimeहल्द्वानी : प्रांतीय नगर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष की पत्नी ने...

हल्द्वानी : प्रांतीय नगर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। यहां प्रांतीय नगर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, मृतका के स्वजनों ने बेटी को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

प्रांतीय नगर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष की पत्नी ने लगाई फांसी
मिली जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के राजेन्द्रनगर राजपुरा गली नम्बर एक निवासी सचिन गुप्ता (Sachin Gupta) प्रांतीय नगर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। स्वजनों के अनुसार क्षमा ने सुबह छह बजे उठकर स्वजनों को चाय पिलाई थी। मृतका का ढाई साल का एक बेटा व एक बेटी है दोनों जुड़वा बच्चे हैं।

पुलिस के मुताबिक शनिवार की सुबह 6:30 बजे उनकी 26 वर्षीय पत्नी क्षमा ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जिस कमरे में महिला ने फांसी लगाई वहां उसका पति सोया हुआ था। उसकी आंख खुली तो पत्नी को फंदे पर पाया। उसने शोरशराबा कर स्वजनों को बुलाया। मृतका को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर कोतवाल हरेंद्र चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मजिस्ट्रेट अधिकारी के सामने पंचनामा भरा। वहीं सूचना पर मृतका के मायके पक्ष के लोग कस्बा दिवचरा, बलिया, बरेली से पहुंच गए हैं। उनका आरोप है कि बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया गया है। बहरहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हल्द्वानी : कुमाऊं की शान रही एचएमटी फैक्ट्री परिसर में चला बुलडोजर

Uttarakhand Board की परीक्षाएं खत्म – इस दिन आएगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट

प्रदेश में कांग्रेस महिला कार्यकारिणी भंग, नव कार्यकारिणी का गठन जल्द

उत्तराखंड में शिक्षा मित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 20 हजार रुपए प्रतिमाह

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments