HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा पुलिस, बगैर सत्यापन फेरी लगा रहे 05 बाहरी व्यक्तियों पर कार्रवाई

अल्मोड़ा पुलिस, बगैर सत्यापन फेरी लगा रहे 05 बाहरी व्यक्तियों पर कार्रवाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जनपद अंतर्गत बाहरी राज्यों से बगैर सत्यापन आने वाले संदिग्धों पर अब अल्मोड़ा पुलिस कड़ी नजर रखे है। खास तौर पर किरायेदार, घरेलू नौकर, फड़ फेरी लगाने वाले बाहरी व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने आज बाहर से आए ऐसे 05 फेरी वालों पर कार्रवाई की, जो बगैर सत्यापन कराये घूमते पाये गये।

उल्लेखनीय है कि प्रभारी एसएसपी अल्मोड़ा अमित श्रीवास्तव द्वारा समस्त थाना व चौकी प्रभारियों को सघन सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। गत दिनों ऐसे मकान मालिकों पर भी कार्रवाई हुई है, जिन्होंने बगैर सत्यापन कराए किराएदार रखे हुए थे।

दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज दन्या पुलिस ने बिना सत्यापन फेरी लगाने वाले 02 व्यक्तियों के विरुद्ध की कार्यवाही की। थाना दन्या क्षेत्र में बिना सत्यापन के फेरी लगाने वाले मुजाहिद पुत्र जफरयाब निवासी सिम्भावली मील मुरादपुर, थाना सिम्भावली और नवाब पुत्र अफसर अली निवासी भोजपुर, थाना बिलारी के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई। दन्या पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत लोगों को किरायेदार, घरेलू नौकर के सत्यापन कराने हेतु प्रचार-प्रसार कर जागरुक भी किया। यह बताया गया कि जो भी बाहरी व्यक्तियों को किराये पर मकान, दुकान आदि दे रहे हैं उनका सत्यापन अवश्य करायें, अन्यथा कार्यवाही की जायेगी।

वहीं भतरौजखान पुलिस ने भी बिना सत्यापन 03 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की है। थाना भतरौजखान क्षेत्र में बिना सत्यापन के फेरी लगाने वाले 03 बाहरी व्यक्तियों नसीम मंसूरी पुत्र मोहम्मद नजर, निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी, थाना ब्रह्मपुरी, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश। सोनू सैनी पुत्र भूरे निवासी 244 मोहल्ला मीरापुर खुर्द, थाना मीरापुर, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश तथा जावेद पुत्र शमशेर निवासी मौ. मीरापुर खुर्द, थाना मीरापुर, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के विरुद्ध भतरौजखान पुलिस द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई। पुलिस ने आगह किया है कि यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments