HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : डीएम ने किया महकमों को हस्तांतरित भूमि का निरीक्षण, दिए...

बागेश्वर : डीएम ने किया महकमों को हस्तांतरित भूमि का निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

ग्राम खोली में खेल विभाग को स्टेडियम निर्माण हेतु आवंटित 3.671 हैक्टेयर व पूर्व में बेस अस्पताल हेतु स्वास्थ विभाग को हस्तांतरित 1.140 हैक्टेयर चयनित भूमि का जिलाधिकारी विनीत कुमार ने राजस्व, स्वास्थ व खेल विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

गौरतलब है कि ग्राम खोली में खेल विभाग को आवंटित कुल 3.671 हैक्टेयर भूमि में 400 मीटर के ट्रैक, छात्रावास, प्रशासनिक भवन, डोरमैट्री, फुटबाल, हॉकी मैदान, बास्केटबॉल व बैंडमिंटर कोड का निर्माण किया जाना है। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था से जल्द से जल्द एस्टीमेट तैयार कराने के निर्देश खेल अधिकारी को दिये। उन्होंने कहा कि स्टेडियम बनने से युवाओं में खेल के प्रति रूचि बढ़ेगी। इससे अच्छे खिलाड़ी बनकर जिले का ही नहीं प्रदेश व देश का भी नाम रोशन करेंगे। स्टेडियम में एथलेक्टिस के खिलाडियों को अच्छा माहौल और संसाधन मिल पायेंगे।

श्री कुमार ने कहा जनपद के युवाओं में काफी काबिलियत है, लेकिन सीमित संसाधन होने से उनकी प्रतिभा निखर नहीं पाती है, इसलिए यह जरूरी है कि उन्हें उचित संसाधन उपलब्ध हो इसके लिए त्वरित कार्यवाही की जाए। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया खेल विभाग को 3.671 हैक्टेयर भूमि आवंटित है, जिसमें 2.848 हैक्टेयर वन भूमि है। उन्होंने बताया कि सैद्धान्तिक स्वीकृति मिल चुकी है। सीमाकंन व पेड़ों के कटान के लिए प्रभागीय वनाधिकारी से पत्राचार किया गया है। साथ ही एनपीबी व क्षतिपूरक वृक्षरोपण का पैसा भी दे दिया गया है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को जनपद में स्वास्थ ईकाईयों के सुदृढ़ एवं स्थापना हेतु विकल्प तलाशने के भी निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी बागेश्वर हरगिरि, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनीता टम्टा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश पोखरिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग रमेश चन्द्रा, तहसीलदार दीपिका आर्या आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments