HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : समस्त मवेश्यिों की होगी टेगिंग, गोशाला भेजे जायेंगे बेसहारा पशु

बागेश्वर : समस्त मवेश्यिों की होगी टेगिंग, गोशाला भेजे जायेंगे बेसहारा पशु

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

ADVERTISEMENTSAd

पशुपालन विभाग सभी मवेशियों की टेगिंग करेगा, जिससे पशुओं को आवारा छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई सम्भव होगी। वहीं, अब शहर में बेसहारा घूम रहे मवेशियों को अब जिला पंचायत बनलेख, होराली में स्थित श्रीराम गोशाला भेजा जायेगा। एसडीएम और पशु पालन विभाग संयुक्त रूप से यह अभियान चलायेंगे।

यहां कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि शहर की सड़कों पर बेसहारा मवेशी घूम रहे हैं। वह लोगों को भी चोटिल कर रहे हैं। जिसके कारण जाम आदि की स्थिति भी पैदा हो रही है। किसानों की खेती भी चौपट हो रही है। सड़क हादसे भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पालतू जानवरों को भी छोड़ रहे हैं। पशुओं को टैग लगाना जरूरी है। जिसके लिए पालतू पशुओं का चिह्नीकरण किया जाएगा। जिला पंचायत बनलेख, होराली में स्थित श्रीराम गोशाला का निरीक्षण करेगा। वहां सौ मवेशियों को रखने की क्षमता के लिए गोशाला बनाएगा। उन्होंने शीघ्र आंगणन बनाने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी गोशाला का पंजीकरण और जिला पंचायत को सहयोग करेंगे। बैठक में अध्यक्ष नगर पालिका सुरेश खेतवाल, उपजिलाधिकारी हरगिरि, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. आर चंद्रा, प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एसपी कोठियाल, हयात सिंह परिहार, दिनेश खेतवाल आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments