HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : धौलादेवी में एक अदद आधार केंद्र तक नही, जरूरी सुविधाओं...

अल्मोड़ा : धौलादेवी में एक अदद आधार केंद्र तक नही, जरूरी सुविधाओं का भी अभाव, नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन

अल्मोड़ा। विकासखंड धौलादेवी के वाशिंदे सूचना क्रांति के इस दौर में भी शासन—प्रशासन व संबंधि​त विभागों की उदासीनता का ​खामियाजा भुगतने को मजबूर हैं। यहां के नागरिकों का दर्द यह है कि उनके क्षेत्र में जनता की सहूलियतों के लिए कुछ भी नही किया गया है। अतएव उन्हें मामूली से कार्यों के लिए भी 60 से 70 किमी की दूर तय करते हुए जिला मुख्यालय आना पड़ता है।
समस्या से आजिज नागरिकों ने आज भनोली के उप जिलाधिकारी के माध्यम से डीएम अल्मोड़ा को दिए ज्ञापन में समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण करने की मांग की। उन्होंने जिला प्रशासन को बताया कि विकासखंड धौलादेवी अंतर्गत कहीं भी आधार केंद्र नही है, जिससे जनता को आधार कार्ड बनाने में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने भारत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए श्रम विभाग में पंजीकरण की सुविधा विकासखंड मुख्यालय में ही करने की मांग की। उन्होंने बताया कि धौलादेवी स्थित भारतीय स्टेट बैंक में एक अदद पास बुक प्रिंट की मशीन तक नही लगी है, जिससे बैंक खाता धारक बहुत परेशान रहते हैं।
ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रधान मोहन सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश गैड़ा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अल्मोड़ा राजन जोशी, जगदीश प्रसाद, राजू नेगी सहित कई लोग शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

रोचक ख़बरों के लिए हमारे चैनल CNE TV को subscribe करना न भूलें

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments