HomeUttarakhandAlmoraकल रानीखेत पहुंच रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, जोरदार स्वागत की...

कल रानीखेत पहुंच रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, जोरदार स्वागत की तैयारी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

कांग्रेस के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा कल 21 अप्रैल को रानीखेत पहुंच रहे हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया जायेगा।

कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अतुल जोशी ने बताया कि करन माहरा कल सुबह 11 बजे स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में मीडिया से मुखातिब होंगे। जिसके बाद वह एक बजे खैरना के लिए रवाना होंगे, जहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद वह रानीखेत के लिए प्रस्थान करेंगे।

वह 21 अप्रैल को सांयकाल करीब 4 बजे रानीखेत पहुंचेंगे, जहां नगर में कांग्रेस के कार्यर्ताओं से मिलेंगे। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से किया जायेगा। अगले रोज 22 अप्रैल को वह रानीखेत विधानसभा के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद 23 अप्रैल को रानीखेत से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments