HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज़ : कांग्रेस का भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए...

किच्छा न्यूज़ : कांग्रेस का भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए हवन यज्ञ का आयोजन

ADVERTISEMENTS

किच्छा। किच्छा में नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में हवन यज्ञ का आयोजन करते हुए ईश्वर से केंद्र तथा उत्तराखंड की भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। इस दौरान आयोजित हवन यज्ञ कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर जनविरोधी व विकास विरोधी होने का आरोप लगाते हुए ईश्वर से भाजपा को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण तनेजा तथा अखिल भारतीय राहुल गांधी यूथ बिग्रेड के पूर्व प्रदेश सचिव बंटी पपनेजा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता नगर के पुरानी गल्ला मंडी स्थित रामलीला मंच पर एकत्रित हुए।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पंडित अरुणेश मिश्रा के दिशा-निर्देशन में विधि विधान से हवन यज्ञ कर आहुति देते हुए ईश्वर से भाजपा की केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना कर तमाम गंभीर आरोप लगाए। नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली तथा प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बड़े घरानों को लाभ देने के लिए पेट्रो पदार्थों के दामों को बढ़ाने की छूट दे दी है, जिसके चलते केंद्र सरकार के संरक्षण में डीजल व पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर आम जनता का लगातार शोषण करने का काम किया जा रहा है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

वक्ताओं ने कहा कि लॉकडाउन के बीच आम आदमी के पास रोजगार की कमी है तथा व्यापार पूरी तरह से घाटे में चल रहा है, ऐसी स्थिति में लगातार 21 दिनों से पेट्रोल तथा डीजल के दामों में हो रही वृद्धि के कारण महंगाई ने देश की जनता की कमर तोड़ने का काम किया है। नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार अपना दिमागी संतुलन खो चुके हैं जहां एक ओर केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल तथा गैस सिलेंडर के दामों में कई गुना इजाफा किया है वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड की राज्य सरकार ने रोडवेज बसों का किराया दुगने से अधिक बढ़ाकर जनता की जेब पर डाका डालने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से साफ प्रतीत हो रहा है कि भाजपा सरकार मात्र अपना स्वार्थ साधने का काम कर रही है और भाजपा को जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं रह गया है। कांग्रेसियों ने ईश्वर से भाजपा की केंद्र तथा राज्य सरकार को सद्बुद्धि देने तथा दिमागी संतुलन बनाए रखने की प्रार्थना की। इस मौके पर जितेंद्र सिंह संधू, डॉ गणेश उपाध्याय, दलीप सिंह बिष्ट, नारायण सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह, निर्मल सिंह हंस पाल, महिपाल सिंह बोरा, नितेश कुशवाहा, अक्षय बाबा, पूरन सिंह मेहरा, मंगली प्रसाद गंगवार आदि मौजूद थे।

रोचक ख़बरों के लिए हमारे चैनल CNE TV को subscribe करना न भूलें

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments