HomeUncategorizedअनंतनाग में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर

अनंतनाग में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने यूनीवार्ता को बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने आज सुबह अनंतनाग के रानिपोरा में संयुक्त अभियान शुरू किया।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

अभियान के दौरान सुरक्षा बल के जवान एक लक्षित इलाके को सील कर थे, तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने स्वाचालित हथियारों से गोलीबारी की। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई। दोनों पक्षों की बीच चली मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये। कर्नल कालिया ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक ऐके 47 राइफल और दो पिस्तौल बरामद किया गया है। मृत आतंकवादियों की शिनाख्ती की जा रही है।

किसी प्रकार के प्रदर्शन को रोकने के लिए मुठभेड़ स्थल से लगे इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। अंतिम रिपोर्ट आने तक अभियान जारी था। इस बीच स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से अनंतनाग जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments