हल्द्वानी के थाना मुखानी क्षेत्र अंतर्गत जंगल में एक अज्ञात सड़ा—गला शव बरामद हुआ है। फिलहाल यह शव मोर्चरी में रखा गया है और मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार आज ईसाईनगर इलाके से सटे जंगल में एक लाश मिली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पूछताछ करने के बाद शव कब्जे में ले लिया। लाश की हालत देखकर लगता है कि यह कई रोज पुरानी है। पुलिस को फिलहाल शव के पास से ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिल हैं, जिससे उसकी पहचान हो सके। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।