HomeBreaking Newsरेलवे स्टेशन पर बेसुध मिली युवती, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जांच में...

रेलवे स्टेशन पर बेसुध मिली युवती, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, ऋषिकेश

यहां रेलवे स्टेशन पर एक युवती को नशीला पदार्थ खिला कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। ऐसा युवती का कहना है। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह यहां ऋषिकेश के वीरभद्र रेलवे स्टेशन पर एक युवती बेसुध अवस्था में मिली। उसने किसी नशीले पदार्थ का सेवन भी किया था। उसे सबसे पहले वहां तैनात गार्ड ने देखा। जिसके बाद जब पूछताछ शुरू हुई तो उसने बताया कि उसके साथ गत देर रात में कुछ लोग ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। इससे पूर्व उसे जबरन नशीला पदार्थ खिलाया गया। जिसके बाद पुलिस ने युवती को जांच के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

इधर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि यह युवती यूपी से है और उसकी दिमागी हालत भी ठीक प्रतीत नहीं होती है। मेडिकल जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिये गये हैं। सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments