HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: देघाट से जिले में स्वास्थ्य मेलों का श्रीगणेश

Almora News: देघाट से जिले में स्वास्थ्य मेलों का श्रीगणेश

—विधायक महेश जीना ने किया शुभारंभ
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा जिले में स्वास्थ्य विभाग के बैनर तले विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेलों का आज से श्रीगणेश हो गया है। आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट में मेले का शुभारंभ विधायक सल्ट महेश जीना ने किया। विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य मेले का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

स्वास्थ्य मेले में विभिन्न प्रकार की जांचें निशुल्क उपलब्ध कराई गई और मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं वितरित की गई। स्वास्थ मेले में कुल 369 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। मेले में 20 डिजिटल हैल्थ कार्ड, 15 आरोग्य कार्ड बनाए गए। 61 लोगों को टेलीमेडिसन सेवा प्रदान की गयी। 27 जच्चा—बच्चा परीक्षण हुए। 48 व्यक्तियों की परिवार नियोजन संबंधी जानकारी गई।

वहीं 24 नवजात शिशुओं का स्वास्थ परीक्षण हुआ और 107 व्यक्तियों के नेत्र रोग से संबंधी परीक्षण हुए। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य मेले में विभिन्न प्रकार के परीक्षण करने के अतिरिक्त 26 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। मेले में विभिन्न जनप्रतिनिधि सहित चिकित्सा विशेषज्ञ, क्षेत्रीय जनता आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments