HomeUttarakhandAlmoraअपडेट : इंपीरियल हाइट्स रिजोर्ट में लगी आग पर पाया गया काबू,...

अपडेट : इंपीरियल हाइट्स रिजोर्ट में लगी आग पर पाया गया काबू, भारी नुकसान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां कसारदेवी स्थित इंपीरियल हाइट्स रिजोर्ट में लगी आग को काबू में पा लिया गया है। आज यहां जंगल की आग की चपेट में यह रिजोर्ट आ गया था। इसके रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई थी। जिसके बाद वहां ठहरे करीब 30 पर्यटकों ने बमुश्किल रिजोर्ट से निकलकर जान बचाई।

उल्लेखनीय है आज कालीमट के जंगल में लगी भीषण आग कसारदवे स्थित इंपीरियल हाइट्स रिजोर्ट में पहुंच गई। जिसके बाद आग ने भयंकर रूप ले लिया। होटल कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तेजी से आग की लपटों पर काबू नहीं पाया जा सका। जिस वक्त आग लगी, उस वक्त रिजोर्ट के 15 कमरों में लगभग 30 पर्यटक ठहरे हुए थे। यह नजारा देख पर्यटक वहां से जान बचा भाग निकले।

इसके बाद प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उमेश चंद्र परगाई के नेतृत्व में दमकल टीम पहुंची और वन विभाग के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। इधर रिजोर्ट के प्रबंधक प्रशांत पांडे ने बताया कि आग से बड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन शुक्र है कि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं।

हल्द्वानी (बड़ी खबर) : अतिक्रमण को लेकर मेयर जोगेंद्र पाल का बड़ा बयान

Uttarakhand : बिजली विभाग का SDO रिश्चत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

लालकुआं : यहां बदमाशों ने अंग्रेजी शराब की दुकान में लुटे 6 लाख, जमकर की तोड़फोड़

उत्तराखंड ब्रेकिंग : संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवतियां लापता, गुमशुदगी दर्ज

Uttarakhand : महिला संगीत में जमकर लगाए ठुमके, शादी के दिन दुल्हन प्रेमी संग फरार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments