HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : शानदार परेड के साथ भारतीय सेना के अभिन्न अंग बने...

रानीखेत : शानदार परेड के साथ भारतीय सेना के अभिन्न अंग बने 168 रिक्रूट

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

रानीखेत में आज कुमाऊं, नागा रेजीमेंट के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर शानदार परेड हुई। इस दौरान भारत माता की रक्षा का संकल्प लेकर 168 नये जवान भारतीय सेना का अभिन्न अंग बन गए। कार्यक्रम में केआरसी के डिप्टी कमांडेंट कर्नल एसके यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और परेड की सलामी ली।

सोमनाथ मैदान में नव प्रशिक्षित जवानों ने आकर्षक मार्च पास्ट निकाला। समारोह में डिप्टी कमांडेंट कर्नल यादव ने नए भर्ती जवानों की हौसला अफजाई की। इससे पहले उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी भी ली। रेजीमेंट बैंड की देशभक्ति स्वर लहरियों के बीच साथ जवानों ने परेड का आयोजन किया। रेजिमेंटल धर्मगुरु ने धर्म ग्रंथों और राष्ट्रध्वज को साक्षी रख जवानों को देश सेवा की शपथ दिलाई। चीफ गेस्ट KRC Deputy Commandant Col Yadav ने कुमाऊं और नागा रेजीमेंट की वीरगाथा पर प्रकाश डाला और नव प्रशिक्षित जवानों से रेजीमेंट की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखने का आह्वान किया।

आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि कर्नल एसके यादव ने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वालों को उत्कृष्ट मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर TBC Col Sunil Kataria, Lt. Col Shobi Raj Cold Adhikari & JCO मौजूद रहे। रिक्रूटों के परिजन भी कसम परेड के गवाह बने। इस मौके पर विभिन्न गतिविधियों में ओवरऑल सिपाही विजय सिंह मेहता अव्वल रहे। फायरिंग में नवनीत, बीपीईटी में सिपाही अजय बोरा, ड्रिल में दिनेश सिंह, लिखित परीक्षा में विजय सोरारी, टीएसओटी में तरुण चौहान अव्वल रहे। मुख्य अतिथि ने अव्वल जवानों को तमगे लगाकर सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments