HomeUttarakhandBageshwarहादसा: खड़िया खान में गिरा पहाड़, चार लोग घायल, एक नाजुक

हादसा: खड़िया खान में गिरा पहाड़, चार लोग घायल, एक नाजुक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
रीमा क्षेत्र में एक खड़िया खान में पहाड़ भरभरा कर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से चार मजदूर घायल हो गए हैं। एक घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। जिला प्रशासन घटना की जांच में जुट गया है।

रीमा क्षेत्र के एक खड़िया खान में मजदूर काम कर रहे थे। बारिश होने के कारण पहाड़ दरकने लगा। जिसके मलबे की चपेट में आकर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी 55 वर्षीय राम किशन पुत्र गोकुल, 18 वर्षीय अभिषेक पुत्र सुखदेव, 55 वर्षीय अमर सिंह पुत्र हरि लाल और 17 वर्षीय सूरजीत पुत्र दुल्ले घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

डा. गिरिजा जोशी के अनुसार तीन घायलों का उपचार चल रहा है और वह खतरे से बाहर हैं। जबकि अमर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका उपचार किया जा रहा है। उसे हायर सेंटर रेफर नहीं किया जाएगा। इधर, उपजिलाधिकारी हर गिरी ने बताया कि यह खान उडियार में है। जिसके पट्टाधारक दीवान सिंह पपोला हैं। घटना की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments