सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर सेवा विस्तार की मांग को लेकर स्वास्थ्य विभाग में तैनात उपनल कर्मियों का धरना 15वें दिन भी जारी रहा। नाराज कर्मचारियों ने जल्द तैनाती नहीं दिए जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। सरकार पर उपेक्षा का अरोप लगाया है।
ADVERTISEMENTS
उपनल कर्मी शुक्रवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने उन्हें कोरोना से निपटने के लिए तैनाती दी थी। उन्होंने तय सीमा से भी अधिक काम कर कोरोना को मात दी, लेकिन सरकार ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया है। नर्स, लैब टैक्निशियन, वॉर्ड ब्वाय से लेकर डाटा इंट्री ऑपरेटर तक तैनात किए। इस मौके पर महेश आर्या, गोकुल रावत, चंदन लाल, आनंद प्रसाद, बलवंत नगरकोटी, पवन कनवाल, कमल प्रसाद, अंकित कुमार, पंकज कुमार, रोहित पंत आदि मौजूद रहे।