HomeBreaking NewsUttarakhand : दबंगई पर उतरी 03 बहनें ! महिला पुलिस कर्मी से...

Uttarakhand : दबंगई पर उतरी 03 बहनें ! महिला पुलिस कर्मी से मारपीट, वर्दी फाड़ी

ADVERTISEMENTS

👉 अश्लील वीडियो वायरल करने का है आरोप

👉 हेल्प डेस्क में तैनात पुलिस कर्मी से कर दी मारपीट

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

सीएनई रिपोर्टर, यूएस नगर

उधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज में हुई एक सनसनीखेज वारदात में तीन बहनों ने पूछताछ के दौरान महिला पुलिस कर्मी के साथ मारपीट कर दी और मौके से फरार हो गई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार एक विवाहित व्यक्ति का किसी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि उसने अपनी प्रेमिका का वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो बना लिया। यह वीडियो उस व्यक्ति की पत्नी के हाथ लग गया और उसने अपनी दो बहनों के सहयोग से अपने पति की प्रेमिका को ब्लैकमेल करना शुरू कर लिया। आरोप है कि इन बहनों ने पीड़िता का न्यूड वीडियो उसके परिजनों को भी भेज दिया।

इस दौरान पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद इन तीन बहनों को महिला पुलिस कोतवाली ले आई। महिला हेल्प डेस्क पर जब तैनात पुलिस कर्मी ज्योति इन तीन बहनों से पूछताछ कर रही थी तभी यह तीनों उग्र हो गईं और इन्होंने महिला कर्मी की पिटाई कर दी। इस दौरान महिला पुलिस कर्मी को गुम चोटें आई और उसकी वर्दी भी फट गई। वहीं मौका पाते ही यह तीनों बहनें वहां से भाग निकलीं।

इधार पीड़ित महिला पुलिस कर्मी की तहरीर पर कोतवाली में तीनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कर्मी ज्योति शर्मा ने बताया कि यह घटना बुधवार की है। हुआ यूं कि एक महिला ने अपने अश्लील वीडियो वायरल करने के संबंध में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद नगर के एक वार्ड की आरोपी महिलाओं को कोतवाली बुलाया गया था। महिला दरोगा सोनिका जोशी ने दोनों पक्षों को सुना। इसी बीच दौरान आरोपी महिला और उसकी दो बहनों ने हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस के अनुसार जब आरोपी महिला से मोबाइल दिखाने को कहा गया तो उसने अपनी बहनों के साथ मिलकर महिला पुलिस कर्मी ज्योति से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बीच महिला पुलिस कर्मी की वर्दी भी फट गई और गुम चोटें आईं। जिसके बाद पुलिस कर्मी ज्योति ने कोतवाली में तीनों महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने धारा 186, 332, 353, 504 के तहत तीनों बहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अब महिला का वीडियो बनाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आईपीसी की धारा 509 एवं 67 आईटी एक्ट के तहत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments