HomeUttarakhandAlmoraविवाह योग्य युवक—युवतियों का करायें परिचय सम्मेलन, खत्म हो दहेज की परंपरा

विवाह योग्य युवक—युवतियों का करायें परिचय सम्मेलन, खत्म हो दहेज की परंपरा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अखिल भारतवर्षीय कसौंधन वैश्व महासभा की राष्ट्रीय कार्यकरणी की बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मथुरा प्रसाद गुप्ता ने समाज के लोगों से दहेज रहित विवाह के लिए आगे आने का आह्वान किया। साथ ही विवाह योग्य युवक—युवतियों का परिचय सम्मेलन कराने की बात भी कही।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

यहां माल रोड स्थित होटल हिमसागर में हुई बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मथुरा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में महासभा की सदस्यता लेनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने एक अभियान चलाये जाने पर बल दिया। कहा कि दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए सभी को पहल करनी होगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक जिले में संगठन की इकाइयां गठित की जाए। उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक राजनैतिक भागीदारी करने की अपील भी की।

बैठक में कश्यप जयंती समारोह प्रतिवर्ष मनाने, विवाह योग्य युवक—युवतियों का परिचय सम्मेलन कराने समाज में मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करने, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के प्रस्ताव भी पारित किये गये। इसके अलावा प्रत्येक इकाई मुख्यालय में धर्मशाला बनाए जाने का प्रयास करने पर बल दिया। दिव्यांग और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करने को कहा गया।

राष्ट्रीय महासचिव बृजकिशोर गुप्ता ने सदस्यों से समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन की सदस्यता दिलाकर महासभा को मजबूत बनाने की अपील की। इस मौके पर उत्तराखण्ड प्रभारी मोहन लाल गुप्ता ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत किया। बैठक में नगर अध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता, संगठन मंत्री कमल गुप्ता, रंजन गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुधीर गुप्ता, दशरथ लाल गुप्ता, रमेश चन्द्र गुप्ता, सुरेश चन्द्र गुप्ता, सतीश गुप्ता, गौरव गुप्ता, अंचल कमलेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, संजय गुप्ता एवं महिला सदस्य भी शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments