HomeCrimeलालकुआं : 1 किलो से अधिक चरस के साथ युवक गिरफ्तार

लालकुआं : 1 किलो से अधिक चरस के साथ युवक गिरफ्तार

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

लालकुआं। यहां कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर पुलिस चेक पोस्ट से घोड़ानाला क्षेत्र को जा रहे कुख्यात चरस तस्कर को 1 किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस धाराओं में उसका चालान कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

यहां मामले कि उक्त जानकारी देते हुए कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि कल शाम को हल्दूचौड़ पुलिस चौकी प्रभारी जगदीप नेगी ने मुखबिरी की सूचना के चलते पर्वतीय क्षेत्रों से चरस लाकर तराई के इलाकों में उसे रिटेल में बेचने वाले तस्कर मोहम्मद फरमान पुत्र नियाज अहमद निवासी नई बस्ती पक्का खेड़ा, वार्ड नंबर 13 रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर को संदिग्ध अवस्था में दबोच लिया। वह घोड़ानाला के वर्मा कॉलोनी की ओर को जा रहा था, तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 1 ग्राम चरस बरामद हुई।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उक्त चरस तस्कर लंबे समय से पर्वतीय क्षेत्रों से भारी मात्रा में चरस लाकर रुद्रपुर व घोड़ानाला क्षेत्र में बेच रहा था, उन्हें काफी लंबे समय से इसकी सूचना मिल रही थी, जिसके तहत गत शाम उक्त चरस तस्कर को दबोच लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी का एनडीपीएस की धाराओं में चालान किया जा रहा है। साथ ही उक्त चरस तस्कर के तार कहां-कहां से जुड़े हुए हैं पुलिस इसे भी खंगाल रही है, जल्द ही चरस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments