HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: आग से धधक रहे जिले के कई जंगल

Bageshwar News: आग से धधक रहे जिले के कई जंगल

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

—एकाएक तापमान में वृद्धि, संकट में वन्य जीव
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
वन क्षेत्र धरमघर के चीड़ के वन आग की चपेट में आ गए हैं। वन विभाग की टीम ने चौकोड़ी कंपाट नंबर 13 और 19 में लगी आग पर काबू पा लिया है। वहीं, जिले के अन्य वन भी आग से धधक रहे हैं। जिसके कारण तापमान में एकाएक वृद्धि हो गई है। पारा 33 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। वातावरण में धुंआ फैलने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। वन्य जीव संकट में है और वह गांवों, शहरों का रुख करने लगे हैं।

ADVERTISEMENTSAd

बीते सोमवार की रात अराजक तत्वों ने चौकोड़ी के जंगलों को आग के हवाले कर दिया। आग की ज्वाला तेज हो गई। कंट्रोल रूम सक्रिय हो गया और वन कर्मी, वाचर आग बुझाने के लिए निकले। लेकिन पत्थरीली भूमि होने के कारण वह सुबह तक आग बुझाने में जुटे रहे। जिसके कारण वनों को काफी नुकसान पहंच गया। रेंजर नारायण दत्त पांडे ने बताया कि सीधे पहाड़ और पत्थरीली भूमि में आग बुझाना सबसे अधिक कठिन होता है। पत्थर, पेड़ आदि गिरने का भय रहता है। जिसके कारण आग को ऊपर से नीचे की तरफ बुझाया जाता है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। क्षेत्र में लगभग 10 प्रतिशत वन बाज के हैं। जहां अभी आग नहीं लगी है। इन जंगलों को बचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। यदि बाज के जंगलों में आग लगी तो उसे बुझाना मुश्किल हो जाता है। वह कई दिनों तक सुलगते रहते हैं। टीम में कैलाश चंद्र जोशी, सुरेंद्र सिंह डसीला, अशोक गोस्वामी, भूपेंद्र सिंह लसपाल, मनोहर पंचपाल आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments