HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: सरकार के खिलाफ नारों से गूंजा गांधी पार्क

Almora News: सरकार के खिलाफ नारों से गूंजा गांधी पार्क

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

—जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ स​मिति का धरना
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने आज मंगलवार को समिति के संयोजक एवं पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में गांधी पार्क में धरना दिया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्राधिकरण को समाप्त नहीं करने के लिए जमकर कोसा।

ADVERTISEMENTSAd

संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि संघर्ष समिति पिछले पांच वर्षों से लगातार जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर संघर्षरत है, लेकिन सरकार ने कुछ माह पूर्व प्राधिकरण को स्थगित करके इस मुद्दे पर अपनी इतिश्री कर ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ते के नशे में चूर है। इसलिए गत पांच वर्षों से जनता के आन्दोलन के बावजूद प्राधिकरण को समाप्त नहीं हो सका। सभी वक्ताओं ने पुरजोर तरीके से कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए तुरन्त जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करना चाहिए।

धरने की अध्यक्षता समिति के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी तथा संचालन कांंग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने किया। धरने में इनके अलावा कांंग्रेस जिला सचिव दीपांशु पाण्डे, गोपाल सिंह चौहान, आनन्द सिंह बगडवाल, प्रताप सत्याल, चन्द्रमणि भट्ट, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, एनडी पाण्डे, ललित मोहन जोशी, एमसी काण्डपाल, हेम चन्द्र जोशी, आनन्दी वर्मा, हर्ष कनवाल, सभाषद हेम तिवारी, राजू गिरी, ललित मोहन पन्त, आनंद सिंह ऐरी, ममता नेगी, गोपाल राम, मोहन सिंह बिरौड़िया सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments