HomeBreaking NewsYTDO के संस्थापक वीएमएस खाती नेपाल में हुए सम्मानित, मिल रही ढेरों...

YTDO के संस्थापक वीएमएस खाती नेपाल में हुए सम्मानित, मिल रही ढेरों शुभकामनाएं

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

YTDO founder VMS Khati honored in Nepal

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश से नेपाल के धनगढ़ी में आयोजित तीन दिवसीय मीट का समापन हो गया है। इस मीट के दौरान प्रसिद्ध पर्यटन संस्था वाईटीडीओ टूरएंड ट्रेवल्स के संचालक विजय मोहन सिंह खाती को सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि भारत-नेपाल के पर्यटन को और बेहतर किये जाने के उद्देश्य से इस मीट का आयोजन किया गया था। इस मीट में नैनीताल से सम्मलित हुए दल का नेतृत्व नैनीताल के प्रसिद्ध वाईटीडीओ टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक विजय मोहन खाती ने किया। यह मीट 08 से 10 अप्रैल तक हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने किया। इस कार्यक्रम का आयोजन नेपाल पर्यटन बोर्ड, धनगढ़ी उप महानगर पालिका के सहयोग से किया गया। यह कार्यशाला वर्ष 2010 से लगातार की जा रही है। नैनीताल में भी इस कार्यशाला का आयोजन किया जाता रहा है। कार्यशाला में मुख्य रूप से भविष्य में भारत और नेपाल के बीच पर्यटन गतिविधियों को विकसित करने के साथ ही भारत में सैलानियों के लिए बेहतर कार्य किये जाने के संबंध में मंथन हुआ। इस दौरान पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए नेपाल पर्यटन एवं उड्डयन मंत्री द्वारा वीएमएस खाती को सम्मानित किया गया। इधर श्री खाती को सम्मानित किए जाने पर तमाम लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। ज्ञात रहे कि नैनीताल की वाईटीडीओ टूर एंड ट्रेवल्स उत्तराखंड की सबसे लोकप्रिय व प्रतिष्ठित संस्था के रूप में जानी जाती है। नेपाल के अलावा संस्था द्वारा संपूर्ण भारत वर्ष और विदेश की भी यात्रा समय—समय पर कराई जाती है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments