Bageshwar Breaking: बाइक हादसे में सेना के जवान की दर्दनाक मौत

0
फाइल फोटो

— ज्वाइनिंग के बाद पहली बार छुट्टी पर घर आया था पवन
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
ज्वाइनिंग के बाद पहली बार छुट्टी पर घर आए सेना के एक जवान की बाइक हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। इस हृदय विदारक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच पुलिस ने जवान के शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।


ADVERTISEMENTS

कपकोट थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कपकोट के कानलौ (जसरौली) गांव निवासी पवन ऐठानी (21 वर्ष) पुत्र गोविंद सिंह ऐठानी 16 कुमाऊं का जवान था। प्रशिक्षण के बाद उसे पहली ज्वाइनिंग अरुणाचल प्रदेश में मिली थी। नवरात्र में पूजा करवाने के लिए वह छुट्टी घर आया था। शनिवार को शाम के समय वह बाइक से घर से भराड़ी बाजार की ओर आ रहा था। फायर कार्यालय के कुछ दूरी पर उसकी बाइक रपट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को दी। News WhatsApp Group Join Click Now

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने उसे गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि अस्पताल लाने तक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। इधर घटना से जवान के परिजनों व दोस्तों का रो—रोकर बुरा हाल है।

उत्तराखंड में होमगार्ड्स को मिलेगा फायदा, 6 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के आदेश जारी

18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को लगेगी बूस्टर डोज, देने होंगे इतने रूपए

उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों से डोली धरती, 4.1 रही तीव्रता

उत्तराखंड में असिस्टेंट प्रोफेसर के कई पदों पर भर्ती, सैलरी दो लाख तक – आवेदन शुरू

ADVERTISEMENTS