HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: मां की महिमा सुनने उमड़ रहा भक्तों का सैलाब

अल्मोड़ा: मां की महिमा सुनने उमड़ रहा भक्तों का सैलाब

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

—अथरमणी में देवी भागवत से चहुंओर माहौल भक्तिमय
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
नगर के पांडेखोला मोहल्ले से लगी ग्रामसभा अथरमणी स्थित प्राचीन महादेव मन्दिर में चल रहे संगीतमयी देवी भागवत से क्षेत्र के चहुंओर माहौल भक्तिमय बना हुआ है। दूर—दूर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में कथा श्रवण को पहुंच रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd

आज प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य भगवत चन्द्र जोशी ने देवी भागवत का वाचन करते हुए कथा की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि दिव्य देवी भागवत कथा के श्रवण से बड़े-बड़े अज्ञानी तर जाते हैं और जिस मनुष्य का भाव अच्छा होता हैं, ईश्वर उस मनुष्य से प्रसन्न हो जाते हैं। उन्होंने नसीहत दी कि मनुष्य को दिखावे के जीवन से बचना चाहिए। कथावाचक ने कहा कि हरिद्वार, काशी, मथुरा, गया और पुष्कर की यात्रा से बड़ी यात्रा देवी भागवत का श्रवण करना हैं। भागवत के श्रवण से मनुष्य को अध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती हैं।

इस अवसर पर मुख्य यजमान गणेश दत्त जोशी व प्रहलाद सिंह रावत ने सपत्नीक मंत्रोच्चारण के बीच गणेश पूजन, शिव पूजन, नवदुर्गा पूजन, नवग्रह पूजन किया। सांयकाल कथा उपरांत प्रतिदिन महाआरती हो रही है। कथा सुनने को दूर—दूर से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। आगामी 11 अप्रैल को पूर्णाहुति व भण्डारे का आयोजन होगा। मन्दिर समिति के अध्यक्ष गिरीश चन्द्र पन्त, सचिव प्रधान मनोज जोशी, कोषाध्यक्ष संजय सिंह बिष्ट, मोहित पाण्डेय, दिनेश मठपाल, भुवन चन्द्र जोशी व अन्य भक्तजन व्यवस्थाओं को सुचारू करने में जुटे हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments