HomeBreaking NewsBig Breaking : फिर चर्चा में आसाराम ! आश्रम में खड़ी कार...

Big Breaking : फिर चर्चा में आसाराम ! आश्रम में खड़ी कार से मिली लड़की की लाश

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर

ADVERTISEMENTSAd

गम्भीर धाराओं में गत 09 सालों से जेल में बंद आसाराम बापू की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उन पर एक बार फिर उंगलियां उठनी शुरू हो गई हैं। अबकी बार उनके यूपी के गोंडा आश्रम में खड़ी कार से एक युवती का शव मिला है। जिसके बाद से हर तरफ सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आश्रम को सील कर दिया है और गहन जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र के बिमौर गांव में स्थित आसाराम बापू के आश्रम ​परिसर में एक कार बीते कई दिनों से खड़ी थी। बताया जा रहा है कि आज इस कार को जब खोला गया तो उसके भीतर एक लड़की का शव बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। जांच में पता चला कि यह शव गोंडा में 05 अप्रैल देर शाम से गायब एक किशोरी का है। यह कार गोंडा-बहराइच मार्ग के नगर कोतवाली के विमौर गांव में आसाराम के आश्रम परिसर में कई दिनों से खड़ी देखी गई थी।

इधर मृतका के परिजनों ने 03 लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा भी दर्ज कराया था। घटनाक्रम के अनुसार जब आश्रम में खड़ी कार से बदबू आने लगी तो चौकीदार ने कार में झांक कर देखा। वहां शव दिखने पर उसी ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद डीएम डॉ.उज्ज्वल कुमार व एसपी संतोष कुमार मिश्र ने भी मौके पर आकर जांच की। डाग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। उधर आश्रम के सेवादार समेत कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

इधर एसपी ने बताया कि गत दिवस गुरुवार को देर रात गोंडा-बहराइच मार्ग पर आसाराम के आश्रम परिसर में खड़ी कार में किशोरी का शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने कार के साथ आसाराम बापू के पूरे आश्रम को सील कर दिया है। सूत्र बता रहें कि यह कार आश्रम के ही किसी सेवादार की है, लेकिन इस बारे में आधिकारिक बयान का इंतजार है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments