लालकुआं : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सभी पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

लालकुआं। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों ने आज एक बैठक आयोजित की। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश संगठन एवं जिला नेतृत्व द्वारा लगातार लालकुआं इकाई की अनदेखी की जा रही है तथा लालकुआं संगठन से जुड़े पत्रकारों की बतों को नहीं सुना जा रहा था जिसे नाराज होकर संगठन के सभी पदाधिकारी ने अपने दायित्व से इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने प्रदेश संगठन से इस्तीफे को स्वीकार करने की मांग की साथ ही उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने इच्छा अनुसार प्रदेश के सबसे मजबूत संगठन एनयूजीआई की सदस्यता लेकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।
इधर इस्तीफा देने वालों में मुख्य रूप से श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नगर महामंत्री अजय अनेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, सचिव मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष राकेश बत्रा, संगठन मंत्री जंफर अंसारी, संरक्षक गुड्डू भारती, कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार, जिलाकार्यकारिणी सदस्य दीवान सिंह बिष्ट, संरक्षक गोपाल सिंह सजवान, सदस्य मजाहिर खांन, संजीव कुमार सिंह, नंदन राम आर्य, ऐजाज अंसारी मौजूद रहे।