HomeBreaking NewsUttarakhand : विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला पुल का तार टूटा, आवाजाही पूरी...

Uttarakhand : विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला पुल का तार टूटा, आवाजाही पूरी तरह बंद

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में टिहरी और पौड़ी को जोड़ने वाला लक्ष्मण झूला पुल की एक सपोटिंग तार रविवार को अचानक टूट गई। जिससे पुल पर होने वाली आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

रविवार को लक्ष्मण झूला की तार टूटने से तत्काल प्रभाव से पुल पर आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि यहां बजरंग सेतु नये पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके लिए कंपनी की ओर से भारी भरकम मशीनें मौके पर काम कर रही हैं। मिट्टी उठाने वाली करीब हजारों किलो वजनी बकेट से टकराकर पुल का संतुलन बनाने वाली तार रविवार की दोपहर टूट गई। जिससे पुल का संतुलन बिगड़ गया। संभावित खतरे को देखते हुए अब लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। पुल के बंद होने से लक्ष्मण झूला और तपोवन के बीच पैदल संपर्क समाप्त हो गया है।

गौरतलब है कि लक्ष्मण झूला पुल को शासन ने 13 जुलाई 2019 को बंद कर दिया था। स्थानीय नागरिकों की समस्या को देखते हुए इस पर सिर्फ पैदल चलने की आवाजाही की छूट दी गई थी। पास ही नए पुल के निर्माण के आदेश दिए गए थे। पुल के निर्माण के लिए चंडीगढ़ की कंपनी को काम दिया गया था।

लक्ष्मण झूला पुल के ठीक बगल में बजरंग पुल के निर्माण का कार्य भी चल रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में लगी मशीनों की वजह से लक्ष्मण झूला पुल की सपोर्टिंग तार क्षतिग्रस्त होकर टूटी है। हालांकि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अभी इस आरोप से इत्तेफाक नहीं रख रहे हैं। उनका कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।

उत्तराखंड : मां पूर्णागिरि के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पोल से टकराई, 12 घायल

देहरादून : यहां सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के युवक की मौत, एक घायल

केंद्र सरकार का उत्तराखंड को एक और तोहफा, NH-309A के लिए 472 करोड़ स्वीकृति

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments