उत्तराखंड : पर्यावरण मित्रों को अब 500 रुपये प्रतिदिन मानदेय – सीएम धामी

0
आज हल्द्वानी में सीएम धामी, बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक प्लान; रूट Update
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। Chief Minister Pushkar Singh Dhami अपनी घोषणाओं को धरातल पर उतारने में जुट गए हैं। इसी क्रम में उन्होंने प्रदेश के नगर निकायों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों (सफाई कर्मी) को मानदेय में बढ़ोतरी की सौगात दी है। सभी श्रेणियों के सफाई कर्मियों के मानदेय में एकरूपता लाते हुए इसे अब 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। इससे राज्य के 6051 पर्यावरण मित्रों को लाभ मिलेगा। इसके लिए सरकार को 4038.12 लाख रुपये का अतिरिक्त वार्षिक व्यवभार उठाना पड़ेगा।


ADVERTISEMENTS

सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना की अगुआई में उत्तराखंड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बीती पांच जनवरी को मुख्यमंत्री धामी से उनके आवास पर भेंट की थी। तब मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरण मित्रों का मानदेय 500 रुपये प्रतिदिन करने की घोषणा की, लेकिन बाद में चुनाव की आचार संहिता लगने के कारण बात आगे नहीं बढ़ पाई थी। भाजपा के दोबारा सत्तासीन होने पर मुख्यमंत्री ने अपने इस वादे को पूरा किया है।

वर्तमान में शहरी विकास विभाग के अंतर्गत 101 नगर निकायों में 6051 पर्यावरण मित्र कार्यरत हैं। इनमें 975 संविदा व दैनिककर्मी, 2854 मुहल्ला स्वच्छता समितियों के कर्मचारी और 2222 आउट सोर्सिंग के कर्मी शामिल हैं। संविदा व दैनिक सफाई कर्मी को अब तक 350 रुपये प्रतिदिन, मुहल्ला स्वच्छता समिति के सफाई कर्मी को 275 रुपये और आउट सोर्सिंग पर कार्यरत सफाई कर्मी को 350 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय मिलता था।

अब मुख्यमंत्री ने इन सभी के मानदेय में एकरूपता लाते हुए इसे 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने हाल में ही समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दी जाने वाली वृद्धावस्था, निराश्रित विधवा व दिव्यांगजन पेंशन में बढ़ोतरी की थी। साथ ही वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत पति-पत्नी दोनों को लाभान्वित करने के आदेश किए थे।

डीजीपी अशोक कुमार ने अमिताभ बच्चन से मुलाकात, भेंट की ‘खाकी में इंसान’

हल्द्वानी में 3 अप्रैल को 74 केंद्रों पर होगी UKPSC की प्रारंभिक परीक्षा, जानें परीक्षा का समय

ADVERTISEMENTS