पनुवानौला में हिंदू नव वर्ष धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक धौलादेवी और भैंसियाछाना खण्ड द्वारा सामूहिक रूप से सरस्वती शिशु मंदिर से पनुवानोला बाजार में पथ संचलन किया गया।
इस दौरान बाजार में स्वयं सेवकों के ऊपर महिलाओं द्वारा पुष्प वर्षा की गयी। बैठक में विभाग शारीरिक प्रमुख आलम सिंह उन्याल ने संघ की पृष्ठभूमि में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की 2025 में शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा, जिसके लिए प्रत्येक खंड स्तर से प्रचारक निकाले जाएंगे। इस मौके पर जिला प्रचारक भानु, बसंत तिलारा, पूरन सिंह गैलाकोटी, दयाल पाण्डेय, जनार्दन ओली, दिनेश गैड़ा, गिरीश फुलारा,नंदन सिंह, प्रकाश भट्ट, रमेश बहुगुड़ा, बालम सिंह, शंकर सुप्याल, नीरज जोशी सहित सैकड़ो स्वयं सेवक मौजूद रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।