HomeUttarakhandAlmoraराजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबांज के एनएसएस शिविरार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबांज के एनएसएस शिविरार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबांज का सात दिवसीय विशेष शिविर जारी है। ​द्वितीय दिवस राजकयी माध्यमिक विद्यालय काफली में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

दूसरे दिन प्रातः 7 बजे राजकीय माध्यमिक विद्यालय काफली में एनएसएस की गतिविधियां लक्ष्य गीत के साथ प्रारम्भ हुई। इसके पश्चात एनएसएस के स्वयं सेवकों ने विद्यालय प्रांगण तथा आस—पास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के तहत रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। घर—घर जाकर उनको स्वच्छता व स्वास्थ्य विषय में भी जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसके बाद बौद्धिक सत्र प्रारंभ हुआ। जिसमें सभी स्वयंसेवीयों ने स्वच्छता व स्वास्थ्य संबंधित अपने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। शाम को भोजन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments