HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: जिले में ​82 बच्चों को मिला मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का...

Bageshwar News: जिले में ​82 बच्चों को मिला मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का लाभ

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कोविड महामारी के दौरान कई मासूमों ने अपने स्वजन खो दिए थे। अनाथ बच्चों के भरण-पोषण के लिए मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना संचालित है। जिसके तहत अभी तक जिले के 82 बच्चों को इसका लाभ मिल रहा है।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि कोविड महामारी दौरान माता-पिता अथवा माता या पिता मे से किसी एक को खोने वाले 17 बच्चों को वात्सल्य योजना लाभ स्वीकृत किया। पूर्व में 65 बच्चों को वात्सल्य योजना लाभ स्वीकृत किया जा चुका है। इस तरह अब तक जनपद में 82 बच्चों को योजना लाभ मिल रहा है। जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांग पुर्नवास केंद्र की वार्षिक योजना की समीक्षा की। जिस पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद में 3192 दिव्यांग चिन्हित है, जिसमें से 2859 दिव्यांग पेंशन धारक है और 2242 के यूडीआईडी कार्ड बना दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने शत-प्रतिशत दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के निर्देश दिए। साथ ही जिला दिव्यांग एवं पुर्नवास केंद्र की वार्षिक विस्तृत मदवार कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह इमलाल, उपजिलाधिकारी हरगिरि, पारितोष वर्मा, राजकुमार पांडे, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरीश पोखरिया, वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षण बबलू पांडे आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments