HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : मोटाहल्दू में गर्भवती महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, दहशत में...

ब्रेकिंग न्यूज : मोटाहल्दू में गर्भवती महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, दहशत में ग्रामीण

मोटाहल्दू। ग्राम पंचायत जयपुर खीमा में आज प्रातः एक गर्भवती महिला के कोरोनावायरस पोजेटिव मिलने से दहशत फैल गई। मोटाहल्दू स्वास्थ्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सटे हुए गांव में 31 वर्षीय एक महिला जो कि विगत 22 जून के आसपास दिल्ली से यहां आई हुई थी और अपने परिवार के साथ होम कोरेन्टीन पर थी।

ADVERTISEMENTSAd

आज महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के हाथ पैर फूल गए हैं। मोटाहल्दू स्वास्थ्य केंद्र की टीम व खुफिया विभाग की मौजूदगी में उक्त महिला को सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी में भेज दिया गया है।

जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को फेसलिटी कोरेन्टीन में भेजा गया है। परिवार के संपर्क में आए हुए लोगों पर नजर रखी जा रही है। महिला के कोरोनावायरस संक्रमित मिलने से ग्रामीण क्षेत्र में दहशत फैल गई है। क्षेत्र की ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने कहा कि पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments