HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: दाड़िमखोला गांव से काफी प्रभावित हुई चितई की महिलाएं

Almora News: दाड़िमखोला गांव से काफी प्रभावित हुई चितई की महिलाएं

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
महिला हाट के तत्वावधान में चितई महिला समूह की महिलाओं का दल ग्राम प्रधान कमला रावत के नेतृत्व में दाड़िमखोला गांव के भ्रमण पर पहुंचा। जहां दाड़िमखोला महिला समूह के कार्यों तथा खेती को बचाने के लिए हुए प्रयासों का अवलोकन किया और इस संबंध में जानकारियां प्राप्त की। चितई की महिलाएं इस गांव में कार्यों को देखकर काफी प्रभावित हुई और उन्हें वहां आदर्श गांव की परिकल्पना दिखी।

महिलाएं गांव में रास्ते, पंचायत घर, महिला समूहों के कार्य, सामूहिक एकता काफी बेहतर देखकर खुश और प्रभावित हुई। दाड़िमखोला गांव में प्रधान जानकी नयाल ने सभी महिलाओं का स्वागत किया और गांव में किए जा रहे कार्यों की ​विस्तृत जानकारी दी। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र नयाल ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि सोच सकारात्मक रखने से ही आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने बताया कि दाड़िमखोला में बेहतर कार्यों के पीछे सकारात्मक सोच ही है।

चितई से आई जागरूक महिला लता कांडपाल ने बताया कि दाड़िमखोला की महिलाओं से काफी कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कहा कि इसी प्रेरणा से वह अपने क्षेत्र में भी ऐसा ही कार्य करने का प्रयास करेंगी। भ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला समूहों की कमला रावत, भगवती नयाल, जानकी देवी, अंजू नयाल, सावित्री नयाल आदि का सहयोग रहा। जिसमें महिला हाट के राजू कांडपाल व बलवंत ने भी सहयोग प्रदान किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments