HomeAccidentचीन विमान हादसा : 132 यात्रियों में से एक भी जिंदा नहीं,...

चीन विमान हादसा : 132 यात्रियों में से एक भी जिंदा नहीं, भयानक आग भुन गए सभी

ADVERTISEMENTS

Chinese plane crash Updates : No survivors found

सीएनई रिपोर्टर

चीन में ईस्टर्न एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 737 विमान में अब तक एक भी यात्री जीतिव नहीं मिला है। मलबे में बचाव दल की किसी जिंदा इंसान को ढूंढने की सभी कोशिशें नाकाम साबित हो चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि चीन में गत दिवस सोमवार को बोइंग 737-800 विमान गुआंग्शी में हादसे का शिकार हो गया था। इस विमान में चालक दल सहित कुल 132 यात्री सवार थे। इसने कुनमिंग से उड़ान भरी थी और औद्योगिक शहर ग्वांगझू जा रहा था। फ्लाइट रडार से मिली जानकारी के मुताबिक इस दुर्भाग्यशाली विमान ने स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजकर 11 मिनट पर Kunming Airport से उड़ान भरी थी। यह दोपहर 2.20 मिनट पर 29 हजार 100 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसी बीच इस विमान से संपर्क कट गया।

उधर चीन के सरकारी टीवी की रिपोर्ट के अनुसार विमान में सवार 132 लोगों में से अब तक कोई जीवित नहीं मिला है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। चीन में अब तक हुई यह सबसे भीषण त्रासदी में से एक है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद विमान और जहां यह गिरा उस पहाड़ी इलाके में भयानक आग लग गई थी। यह आग इतनी विकराल थी कि नासा के उपग्रहों के कैमरों में दर्ज हो गई। सीसीटीवी के अनुसार तस्वीरों में घटना स्थल पर मलबा दिखाई दे रहा है, लेकिन विमान में सवार लोगों या चालक दल में से किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है और नहीं कोई जीवित मिला है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments