HomeCrimeUttarakhand Breaking : दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, जांच में जुटी...

Uttarakhand Breaking : दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

उत्तरकाशी/मोरी। यहां आराकोट में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से गांव में भय का माहौल है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भी एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जिसके चलते लोगों भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिले के मोरी थाना अंतर्गत आराकोट में दुष्कर्म के बाद एक महिला की हत्या की गई, महिला की शिनाख्त राधे देवी के रूप में हुई है। इस तरह के लगातार मामले सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले का जल्द खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया है।

थाना मोरी प्रभारी सतीश घिडियाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक महिला की हत्या की सूचना मिली, जिसके बाद आराकोट पुलिस के साथ थाना मोरी और त्यूणी से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। महिला की शिनाख्त 48 वर्षीय राधे देवी पत्नी अब्बलदास के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि, महिला के हाथ पैर बंधे थे प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। पुलिस हर पहलू से जांच में जुट गई है। हत्या के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

इस घटना के बाद से अब क्षेत्र में जहां अशांति बढ़ रही है। वहीं, लोगों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर इस तरह की घटनाओं पर रोक नहीं लगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म के बाद हत्या समेत दूसरे पहलुओं को भी जांच के दायरे में रखा है। जल्द अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

उत्तराखंड : तो क्या तय हो चुका है भावी सीएम ! ऐतिहासिक होगा शपथ ग्रहण समारोह

हल्द्वानी : पत्नी से हुई अनबन तो युवक ने फांसी लगाकर दी जान

उत्तराखंड : यहां होली के होल्यारों का वाहन खाई में गिरा, 4 की मौत, 10 घायल

उत्तराखंड में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर, आदेश जारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments