HomeUttarakhandNainitalलालकुआं पहुंचने पर कार्यवाहक सीएम धामी का स्वागत, दी होली की शुभकामनाएं

लालकुआं पहुंचने पर कार्यवाहक सीएम धामी का स्वागत, दी होली की शुभकामनाएं

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। लालकुआं पहुंचे प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं एंव प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बधाई दी।

यहां लालकुआं पहुंचे प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लालकुआं व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं एंव पदाधिकारियों ने फूल माला से भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं में गरीबों और किसानों के अटूट विश्वास की जीत है, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की उपलब्धियों और पार्टी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने वाले हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं एंव पदाधिकारियों को इस भव्य जीत की बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं व आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है उन्होंने मुख्यमंत्री बनने पर कहा कि जल्द ही आलाकमान इस निर्णय करेगा जो सबसे सामने होगा।

इस दौरान उन्होंने मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सभी प्रदेश क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं और बधाई दी। इस मौके पर मुख्य रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, सभासद धनसिंह बिष्ट, बॉर्बी संभल, राजकुमार सेतिया, विनोद श्रीवास्तव, प्रेमनाथ पाडिंत सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Haldwani : होली को लेकर एसएसपी ने दिए थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देश, शरारती तत्वों पर होगी आवश्यक कार्यवाही

हल्द्वानी : रोडवेज बस का हुआ ब्रेक फेल, कारों से भिड़ंत, अफरा—तफरी

उत्तराखंड में होली के दिन इन जिलों में बारिश के आसार

उत्तराखंड में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर, आदेश जारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments