HomeCrimeरुद्रपुर : 80 हजार में बेचा जा रहा था महिला को, समय...

रुद्रपुर : 80 हजार में बेचा जा रहा था महिला को, समय रहते पहुंची पुलिस – आठ गिरफ्तार

रुद्रपुर। एसएसपी/अपर पुलिस अधीक्षक अपराध व नोडल अधिकारी एएचटीयू रुद्रपुर के निर्देशन में मानव तस्करी/बाल विवाह अनैतिक देह व्यापार के सम्बन्ध में कार्यवाही करते हुए 80,000 रुपयों में महिला की खरीद फरोख्त कर मानव तस्करी करते 03 महिलाओं सहित 08 व्यक्ति एएचटीयू उधम सिंह नगर ने गिरफ्तार किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

15 मार्च को प्रभारी एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के निरीक्षक बसन्ती आर्य को सूचना प्राप्त हुई कि काशीपुर बाजपुर क्षेत्र में कुछ महिलाओं व पुरुषों द्वारा दलाल (बिचौलिया) बनकर युवतियों की खरीद फरोख्त काफी समय से की जा रही है। आज एक युवती को हरियाणा में 80,000 रुपये (अस्सी हजार रुपये) में बेचा जा रहा है। जो बाजपुर रेलवे स्टेशन पर खरीद व बेचने का काम कर रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए चौकी प्रभारी टांडा उज्जैन उनि. जितेन्द्र कुमार को साथ लेकर एण्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम द्वारा संयुक्त पुलिस टीम के साथ रेलवे स्टेशन बाजपुर में दबिश देने पर मौके से 05 युवकों सहित 03 युवतियों को मानव तस्करी करते पकड़ा गया। जिसमें 02 युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो।

पकड़े गये युवकों ने बताया गया कि वह हरियाणा से 80,000 रुपये में युवती को खरीदने के लिए बाजपुर आये थे। मौके पर युवती ने बताया गया कि इन पकड़े गये युवक-युवतियों ने जबरन मेरा 80,000 रुपये में सौदा कर मुझे हरियाणा ले जा रहे थे। जो 02 व्यक्ति भागे हैं वह पैसा लेकर भाग गये हैं। मौके पर घटना में प्रयोग किये गये एक वाहन मारुती ईको कार संख्या HR 10AG-2754 व एक मोटर साईकिल स्पैलण्डर UK06AJ-2939 भी बरामद हुई, पकड़े गये व्यक्तियों में से एक युवती लक्ष्मी पत्नी मलकीत सिंह निवासी गंगानगर तिकोनिया जिला लखीमपुर खीरी उप्र. हाल निवासी प्रीत बिहार रुद्रपुर उ.सि. नगर जो थाना रुद्रपुर में पंजीकृत एफ.आई.आर.नं. 428/21 धारा 279/337/353/370 भा.द.वि. में वांछित अभियुक्ता है।

उक्त व्यक्तियों को मौके पर मानव तस्करी करते पाये जाने पर मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना बाजपुर में धारा 370/506 भा.द.वि. के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

उत्तराखंड में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर, आदेश जारी

गिरफ्तार अभियुक्त
1- 45 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी मलकीत सिंह निवासी तिकुनिया लखीमपुर खीरी उ.प्र. हाल निवासी प्रीत विहार रुद्रपुर उ.सि.नगर।
2- 45 वर्षीय जमुना उर्फ सुनिता पत्नी चन्द्रपाल सिंह निवासी रतनपुरा थाना बाजपुर जिला ऊ.सि. नगर।
3- 59 वर्षीय कुंवरपाल पुत्र कृपाल निवासी ग्राम विद्यानन्द कालोनी थाना चांदनीबाग जिला पानीपत हरियाणा।
4- 26 वर्षीय नरेश पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम पुरखास थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा।
5- 40 वर्षीय दिनेश पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम पुरखास थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा।
6- 32 वर्षीय गुरवचन सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी ग्राम शिवपुरी थाना केलाखेड़ा जिला ऊ.सि. नगर।
7- 38 वर्षीय राजबाला पत्नी स्व. गजेन्द्र निवासी ग्राम मिलकमऊ पो. काजीपुरा थाना सिविल लाईन जिला मुरादाबाद उप्र.।
8- 24 वर्षीय राजा सिंह उर्फ राजू पुत्र पूरन सिंह निवासी बगबाड़ा मण्डी रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर।

फरार अभियुक्त
1- राजीव चौहान पुत्र मुरारीलाल निवासी विकासनगर निकट कोयला फार्म काशीपुर उ.सि. नगर।
2- बिजेन्द्र सिंह पुत्र तेजपाल निवासी राजीवनगर थाना बाजपुर जिला ऊ.सि. नगर।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments