HomeUttarakhandAlmoraयह पूरे 05 साल पूर्ण ईमानदारी से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की...

यह पूरे 05 साल पूर्ण ईमानदारी से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की जीत : मनोज तिवारी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

अल्मोड़ा के नव निर्वाचित विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में उनकी यह जीत व्यक्तिगत नहीं, बल्कि 05 साल पूरी ईमानदारी से कांग्रेस संगठन के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की जीत है। तिवारी यहां कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

आज बुधवार को यहां कांग्रेस कार्यालय में हुए एक कार्यक्रम में नव निर्वाचित विधायक मनोज तिवारी का भव्य स्वागत किया गया। तिवारी की जीत से गदगद कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी ने सभी कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों का भी आभार जताया।

स्वागत कार्यक्रम में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, सेवादल जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ कांंग्रेसी आनन्द सिंह बगडवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, यूसीडीएफ अध्यक्ष दीप सिंह डांगी, यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र भोज, हर्ष कनवाल, पूर्व सभासद किशनलाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट गुड्डू, जिला सचिव दीपांशु पाण्डे, जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान, सभासद सचिन आर्या, प्रदेश सचिव राबिन भण्डारी, जिला पंचायत सदस्य जीवन भण्डारी, प्रो. संजय टम्टा, प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र गैलाकोटी, सभासद जगमोहन बिष्ट, सभासद राजेन्द्र तिवारी, सभासद हेम तिवारी, संगम पाण्डे, रोहन कुमार आर्या, गीता सैनी, यूथ कांंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डे, ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा, एडवोकेट महेश चन्द्र, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, हाजी नूर अकरम खान, विपुल कार्की, राहुल कश्यप, ग्राम प्रधान प्रभात शैली, नारायण दत्त पाण्डे, अम्बीराम आर्य, गौरव सतवाल, सतीश पाण्डे, महेश आर्या, घनश्याम गुरूरानी, देवीदत्त पाण्डे, एडवोकेट हिमांशु मेहता, प्रेमा सिंह मनराल, डॉ० एमके जोशी, महिपाल सिंह राजपूत, जितेन्द्र अधिकारी, विनीत कुमार, विनोद कुमार, विनोद वैष्णव, मनोज सिंह बिष्ट, परितोष जोशी, हरेन्द्र प्रसाद, रमेश नेगी, जया जोशी, गीता मेहरा, आशा वर्मा, संदीप बिष्ट, हरेन्द्र प्रसाद शैली सहित दर्जनों कांंग्रेसजन शामिल रहे।

सभा के अन्त में वरिष्ठ रंगकर्मी शिवचरण पाण्डे के निधन पर कांंग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments