HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी को भावभीनी विदाई

Almora News: एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी को भावभीनी विदाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी अब उधमसिंहनगर के एसएसपी होंगे। आज उनका तबादला हो गया। स्थानांतरण पर यहां उन्हें पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी।

विदाई कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ ने अपने अनुभव साझा करते हुए सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की जनपद में चुनाव समेत अन्य विभिन्न कार्यों को कर्तव्यनिष्ठता से अंजाम देने की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने आदेशों का पालन करते हुए टीम वर्क के साथ अच्छा कार्य किया। उन्होंने नगर के सभ्रांत नागरिकों, वरिष्ठ नागरिकों व पत्रकारों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें विदाई देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। साथ ही उन्हें प्रतीक चिह्न प्रदान किया। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक ओशीन जोशी, पुलिस उपाधीक्षक राजीव कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments